लखनऊ, फरवरी 26 -- सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के सदस्य वकीलों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा वकीलों के विरोध में नया काला कानून बनाया गया है। यह हित में नहीं है l उन्होंने कहा जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अध्यक्ष ने कहा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन कर नया कानून लाने की तैयारी की जा रही है। यह नया बिल अधिवक्ता के व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन करता है I वहीं कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में शुक्रवार को सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के सभी वकील न्यायिक कार्य से पूर्ण रूप से विरत रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.