उरई, दिसम्बर 16 -- कोंच। नगर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज देखने को मिली। सदस्य पद के प्रत्याशी, कानपुर वरिष्ठ अधिवक्ता योगेंद्र स्वरूप ने कोंच तहसील परिसर पहुंचकर स्थानीय अधिवक्ताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में समर्थन एवं सहयोग की अपील की। प्रत्याशी योगेंद्र स्वरूप एडवोकेट ने तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें अपने चुनावी एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बार काउंसिल का सदस्य चुना जाता है तो अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों जैसे वकालत से संबंधित सुविधाएं, सुरक्षा, सम्मान और न्यायिक व्यवस्था में सुधार को लेकर भी अपने विचार साझा किए...