रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित की जाए। वर्तमान में प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थित है, जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को लंबी दूरी तय कर न्याय प्राप्त करना पड़ता है। अधिवक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में बेंच स्थापित होने से मुकदमों के निस्तारण में तेजी आएगी और वादकारियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए "एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट" लागू करने की मांग की गई। साथ ही अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग भी रखी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.