रांची, नवम्बर 26 -- रांची। थड़पखना स्थित एफएन नीलेश एसोसिएट कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता एफएन नीलेश ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नीलेश ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और लोकतंत्र की आत्मा है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को प्रस्तावना की प्रति भेंट की गई और सभी ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह में चंचल भट्टाचार्य, रितेश कुमार, शीतल छाबड़ा, महेंद्र जयसवाल, अमित सत्यार्थी, पवन कुमार पाल, मुनमुन कुमार सिंह, उज्ज्वल अग्र...