बहराइच, जनवरी 21 -- महसी , संवाददाता। तहसील महसी में बुधवार को एसडीएम के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने रुटमार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर इनको अविलंब यहां से हटाने की मांग की है। इससे पहले महीनों से अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ महसी के तत्वावधान में एसडीएम महसी को हटाए जाने की मांग को लेकर संघ अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। इसमें महामंत्री रामकरण त्रिपाठी, उद्धव कुमार बाजपेई, रुद्र त्रिपाठी, सर्वेश अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, सत्यप्रकाश बाजपेई, वेदनाथ शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, नरेंद्र त्रिपाठी, ऋतुनेश मिश्रा,सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल हुएञ। एसडीएम की तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाते हुए रुटमार्च निकाल कर विरोध प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.