फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2025 के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने बैनामा और ट्रेजरी कार्यालयों का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पर फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने नेतृत्व में वकीलों ने बार काउंसिल के आव्हान पर काम बंद हड़ताल रखी। वकीलों की हड़ताल के चलते वादकारियों को बिना कुछ काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। अध्यक्ष नाहर सिंह यादव का कहना है कि केंद्र सरकार एडवोकेट एक्ट-1961 में जो संशोधन करने जा रही है, वह वकीलों के हित में नहीं है। महासचिन धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कानून मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विधेयक के मसौदे में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित है। इसमें अदालतों के कामकाज में बाधा डालने वाले वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.