कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर। दीपू चंद्र दास की हत्या से आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार यूनुस खान व आतंकवाद का पुतला फूंका। अधिवक्ता आशुतोष शुक्ल टीनू ने कहा कि बांग्लादेश में ईश निंदा का दोषी ठहराकर दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या कर दी गई। मंदिरों और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश को दी जाने वाली सुविधाएं और समझौतों पर तत्काल प्रभाव से सरकार को रोक लगानी चाहिए और कड़ा संदेश देना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह, राकेश तिवारी, आशीष अवस्थी, अमित तिवारी, अरविंद राजपूत, नीरज पांडेय, नीरज कुमार, पुष्पेंद्र यादव, अनुज बाजपेई, इमरान आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...