गौरीगंज, फरवरी 21 -- मुसाफिरखाना। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला की अगुवाई में शनिवार को भी एसडीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम का पुतला फूंका। धिवक्ताओं ने पहले तहसील परिसर में घूमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते वे आंदोलन के लिए बाध्य हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि एसडीएम के स्थानांतरण होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि अधिवक्ताओं का यह प्रदर्शन बीते 30 दिसंबर से लगातार चल रहा है। लंबे समय से जारी इस आंदोलन के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान न नि...