बलिया, जनवरी 6 -- रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर में हुई। इसमें सिविल कोर्ट बलिया के अधिवक्ता भीम प्रसाद गुप्त के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।शोक में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, इंद्रदेव प्रसाद, रामशब्द यादव, गोपालजी, सुशील सिंह, दीपक रावत, नवरत्न यादव, रविकांत शर्मा, मुकेश यादव, अजय सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...