गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- गाजियाबाद। कचहरी में बुधवार को बार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा दिवगंत जिला जज को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों से लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नम आंखों से जिला जज को अंतिम विदाई दी। गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष गर्ग का इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में बीते दिनों हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। लेकिन सोमवार को उनके हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को कोर्ट में अवकाश घोषित कर दिया गया था एवं बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे कोर्ट परिसर में डीजीसी क्रिमिनल कार्यालय के पास बार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें गाजिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.