गौरीगंज, जनवरी 30 -- मुसाफिरखाना। एसडीएम के विरोध में तहसील में अधिवक्ताओं का धरना बीते एक माह से लगातार जारी है। जिससे न्यायिक और प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को भी बार अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष के जिले में अधिकारियों से वार्ता के लिए रवाना होने के बाद धरने की कमान बार सचिव राजीव कुमार तिवारी ने संभाली। तहसील गेट पर सुबह से ही अधिवक्ताओं के धरने पर बैठने के कारण तहसील परिसर में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इसका सीधा असर रजिस्ट्री कार्य पर पड़ा और पूरे दिन रजिस्ट्री का काम ठप रहा। इससे अनुमानित रूप से करीब 12 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। न्यायिक कार्य न होने से वादकारी परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.