आजमगढ़, जनवरी 21 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर दी तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए वाहन स्टैंड, संघ भवन के सामने लगे जर्जर भवन के मलबे को हटाने समेत अन्य समस्याओं के संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया। उन्होंने बार-बार आश्वासन देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिलाधिकारी समेत जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों को भी इन समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी आज तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उच्चाधिकारियों का ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.