गौरीगंज, नवम्बर 27 -- गौरीगंज। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर वकीलों ने गुरुवार को आवाज बुलन्द की। विधेयक के समर्थन में निकली प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से गौरीगंज तथा अमेठी पहुंचने पर अधिवक्ताओं को जोश देखा गया। ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने संसद के आगामी सत्र में विधेयक पास कराए जाने की मांग को लेकर एकजुटता का ऐलान किया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर परिसर में वकीलों ने नारेबाजी भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...