बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता ग्राह्यता संबंधी पत्रावलियों का निस्तारण न किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंडलायुक्त न्यायालय का बहिष्कार किया। चेतावनी दी कि जब तक इनका निस्तारण नहीं होता, सभी अधिवक्ता न्यायालय का बहिष्कार करेंगे। चित्रकूटधाम मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष जयराम सिंह चंदेल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 21 जनवरी को मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें मंडलायुक्त ने विश्वास दिलाया था कि पहले ग्राह्यता संबंधि संपूर्ण पत्रालियों का निस्तारण किया जाएगा। लेकिन बुधवार को सिर्फ 45 पत्रावलियां निस्तारित की गईं। शुक्रवार को पेशकार ने बताया कि मंडलायुक्त सिर्फ मेरिट वाली पत्रावलियां निस्तारित करेंगे। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार किया। कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिय...