सिमडेगा, जनवरी 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार, राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। इधर मतदाता भी चुनाव को लेकर चर्चा शुरु कर चुके है। 23 फरवरी को मतदान होना है। नगर परिषद के गठन के लिए विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुडे लोग अपने अपने हिसाब से जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए मापदंड तैयार कर रहे है। गुरुवार को हिंदुस्तान टीम के द्वारा जिले के अधिवक्ताओं से नगर परिषद चुनाव के संबंध में बातचीत की गई। अधिवक्ताओं ने बनने वाली नप बोर्ड की टीम से अपेक्षाएं की जानकारी देते हुए बताया कि वे जनप्रतिनिधि में क्या क्या गुण देखना चाहते है। अधिवक्ताओं ने कहा कि वार्ड पार्षद, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिए एवं सर्व सुलभ होना चाहिए। इसके अलावे शहरी क्षेत्र की सफाइ्र व्यवस्था, नाली, म...