चंदौली, फरवरी 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा बार एसोसिएशन सकलडीहा का बीते 19 फरवरी को हुए निर्विरोध चुनाव और नामांकन की प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता दो फाड़ में बंट गये है। मंगलवार को एक गुट के अधिवक्ताओं ने एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर बार कौसिंल की ओर से दिये गये निर्देशों के क्रम में पत्रक सौपा। बार कौसिंल की ओर से 14 मार्च को दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं को समस्या का निस्तारण के लिये बुलाया गया है। इस मौके पर अतुल तिवारी, शिवगोबिंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, श्यामजी प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...