गाजीपुर, मई 6 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन जमानियां के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। कहा कि मृतक अधिवक्ता के परिजन को मूवलिंग 50 लाख रुपया बतौर क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि प्रदान किया जाए। इसके अलावा प्रदेश में तथा अन्य राज्यों की तरह अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना व पेंशन स्कीम तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रदेश के न्यायालयों एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को मांग पत्र ज्ञापन सौंपते हुए। उक्त मौके पर अधिवक्ता अमरनाथ राम, कमलकांत आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.