पाकुड़, नवम्बर 30 -- झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में पीडीजे कक्ष में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता के साथ बैठक हुई। इस दौरान मासिक कार्य की समीक्षा की गई। पीडीजे ने कई मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश दी गई। मौके पर सचिव रूपा बंदना किरो उपस्थित रहे। वहीं पीडीजे कक्ष में मध्यस्थता से संबंधित मामलों को लेकर अहम बैठक की गई। उक्त बैठक में मध्यस्थता से संबंधित कई बिंदु पर चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित मीडियटर अधिवक्ता को अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...