मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोर्ट में मुकदमों, याचिका व अन्य किसी अर्जी की ई-फाइलिंग को लेकर सोमवार को बार लाइब्ररी कक्ष में जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर इसका आयोजन हुआ। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सह नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार पंडित के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर डीएसए सत्येंद्र कुमार व सिस्टम ऑफिसर स्मित कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिवक्ताओं को ई-फाइलिंग की तकनीक बताई। डीएसए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं को यूजर आईडी बनाने से लेकर ई-फाइलिंग की जानकारी दी गई। बताया कि मंगलवार को एडवोकेट्स एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार चरणों में दिया जाने वाला यह प्...