फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 30 -- फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की ओर से मंगलवार को स्टेट बैंक रोड स्थित एक सभागार में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा व संयोजक हर्ष दुबे ने अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार, लक्ष्मण सिंह, विपिन अवस्थी, अंकुर मिश्र, दिवाकर द्विवेदी, कौशलेंद्र द्विवेदी, सलीम रजा, प्रियंका अग्निहोत्री, दिनेश सक्सेना, प्रभात दुबे आदि अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव, प्रभात दुबे, गोविंद मिश्र, आशुतोष दुबे, शिवम त्रिपाठी, राहुल दीक्षित व कृष्णकांत अक्षर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...