रुडकी, जनवरी 6 -- अधिवक्ताओं के 22वें राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रुड़की की दो टीमों ने विजेता और उप विजेता का खिताब हासिल किया। दोनों टीमों के वापस लौटने पर मंगलवार को कचहरी परिसर ने उनका सम्मान किया गया। एडवोकेट एसोसिएशन के द्वारा दोनों टीमों के कप्तानों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रामनगर कचहरी परिसर में रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि काशीपुर में आयोजित 22 वें राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रुड़की से छह टीमों ने प्रतिभाग़ किया था। इसमें विभिन्न मुकाबलों में प्रदेश से आई अन्य टीमों को हराकर टीम ए और टीम बी फाइनल मुकाबले में पहुंची और प्रदीप वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच को जीता। वहीं, चौधरी रविंदर सिंह की कप्तानी में खेल रही टी...