महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम तहसील बार एसोसिएशन निचलौल का शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता संघ हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अमन दीप ने किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित अधिवक्तागण को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। न्यायाधीश ने कहा कि यहां का बार बहुत ही सहयोगी है। हमेशा वादकारियों के हित को उठाता रहा जिससे न्याय में सहजता रही है। अध्यक्ष यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि वादकारियों के हित के लिए बार और बेंच में हमेशा तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। अधिवक्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा। महामंत्री मनोज कुमार राय ने कहा कि अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा की जायेगा। हर समय उनके लिये खड़ा रहूंगा । वादकारियों को न्याय दिलाने का कार्य क...