औरंगाबाद, फरवरी 24 -- जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के वरीय अधिवक्ता पूर्व अध्यक्ष एपीपी रसिक बिहारी सिंह ने पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। 74 वर्षीय रसिक बिहारी सिंह ने यह याचिका भारत संघ, बिहार राज्य, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और स्टेट बार काउंसिल पटना के खिलाफ दायर की है। अधिवक्ताओं के हित में कल्याणकारी योजनाओं का तत्काल निर्माण और कार्यान्वयन के लिए निर्देशित किया जाए, जो झारखंड राज्य के तर्ज पर हो। अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपए का चिकित्सा कवर देने, 65 वर्ष के अधिवक्ताओं को 14 हजार रुपए की मासिक पेंशन देने, उच्चस्तरीय समिति गठित करने तथा आगामी वर्ष के बजटीय आवंटन में शामिल करने की बात रखी गई है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि जनहित याचिका के पक्ष में अधिवक्ता सुमन सौरभ ने बहस की है। वर्तमान बिहार सरकार से अधिवक्ताओं को...