बगहा, फरवरी 25 -- बगहा। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित वकालतखाना में इन दिनों कचरों का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह फैले कचरे और गंदगी के कारण यहां आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि वकालतखाना, जहां रोजाना सैकड़ों वादकारी अपने मामलों के सिलसिले में पहुंचते हैं, वहां सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। कचरे के ढेर के कारण बैठने और आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर गंदगी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। अधिवक्ता नवल किशोर पांडेय और कुमार अतुल रंजन सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने बताया कि नगर परिषद के सफाई कर्मी यहां नियमित रूप से नहीं आते। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति में ...