शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। सदर तहसील में लंबित पत्रावलियों और कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को धरना दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर संजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और वार्ता के बाद मांगें मानने का आश्वासन दिया। 24 घंटे में आदेश लागू करने की बात कही गई, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। सदर तहसील परिसर में बार संघ के अध्यक्ष घनश्याम किशोर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सदर तहसीलदार सतेंद्र कटियार पर न्यायिक कार्यों में लापरवाही, पत्रावलियां लंबित रखने और समयबद्ध निस्तारण न करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि इससे वादकारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर संजय कुमार पांडे तहसील पहुंचे और अधिवक्ताओं से ...