लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- मोहम्मदी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की ओर से बनाए जा रहे अस्थायी चैंबरों को तहसील प्रशासन ने अवैध बताते हुए रात में बुलडोजर से ढहा दिया। शुक्रवार सुबह कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं ने कार्रवाई को पक्षपात पूर्ण बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने मामले की शिकायत विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक अधिवक्ताओं के बीच वार्ता के लिए पहुंच गए। मामले की गंभीरता को लेकर परिसर में बने लेखपाल संघ भवन पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए पूर्व विधायक कृष्णा राज द्वारा हाल का निर्माण कराया गया था। इसके बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने निधि से अधिवक्ताओं के बैठने के लिए टीन शेड का निर्माण कराया गया। इसके बाद भाजपा नेता राजपाल सिंह चौधरी एड, सतना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.