गंगापार, फरवरी 24 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को बार एसोसिएशन बारा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील बारा के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बारा डाक्टर वाचस्पति ने कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि है। विधायक बारा ने कहा कि विद्वान अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि गांव गिरांव से आने वाले समाज के हर व्यक्ति को समय पर और सस्ता न्याय मिल सके। अधिवक्ता का नैतिक दायित्व है कि गरीब परिवार न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग पर तहसील मुख्यालय पर एसीपी न्यायालय और ग्राम न्यायालय स्थापित कराने में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। समारोह में मौजूद एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने अधिवक्ताओं को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.