फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- शिकोहाबाद तहसील के 70 ग्रामों की रजिस्ट्री कार्य अधिकार क्षेत्र के विपरीत जसराना में होने के विरोध में 10 दिसम्बर से अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए थे। जिसके कारण विगत दिनों से बैनामा कार्यालय में बैनामा कार्य ठप पड़ गया। जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि उठानी पड़ी। रजिस्ट्री कार्यालय से सरकार को प्रतिदिन लाखों का राजस्व मिलता है। ऐसे में हड़ताल से रजिस्ट्री का काम ठप पड़ गया। लेकिन अधिवक्ताओं ने जसराना तहसील के 70 गांवों की रजिस्ट्री शिकोहाबाद में न होने के कारण अधिवक्ताओं ने काम रोको हड़ताल कर दी थी। कार्यालय महानिरीक्षक लखनऊ के आश्वासन के बाद सोमवार को एक माह से चली आ रही हड़ताल को बार एसोसिएशन ने स्थगित कर दिया। जिसके कारण सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने वालों की भीड़ सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी।...