रामपुर, फरवरी 17 -- शाहबाद। विश्व अधिवक्ता महासंघ ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की है।अध्यक्ष सय्यद शाह आलम ने बताया कि अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो न्याय व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देशभर में अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.