औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- दाउदनगर विधि संघ भवन के कक्ष संख्या-5 में विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय भवन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताई गई और कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि समय पर भवन निर्माण कार्य पूरा हो, इसके लिए संवेदक को अवगत कराया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, नवल शर्मा, राजीव कुमार, अरुण कुमार मंडल, विजय शर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, राम उदित पासवान, बैजनाथ पासवान, कामेश्वर सिंह, केशव यादव, अमित कुमार और महेंद्र पासवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...