संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा में तहसील बार एसोसिएशन ने सोमवार को बैठक कर एसडीएम और तहसीलदार के मनमाने रवैये का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील के दोनों अधिकारियों को हटाए जाने के बाद ही अब न्यायिक बहिष्कार खत्म किया जाएगा। तहसील के सभी अधिवक्ता पिछले दो माह से तहसीलदार व एसडीएम के मनमाने रवैये को लेकर न्यायिक कार्य से विरत चल रहे हैं। बैठक के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी और वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने कहा कि एसडीएम मनमाने तरीके से कार्य करते हुए एक ही मामले में दो तरह का निर्णय कर रहे हैं। शांति भंग की आशंका में जमानत कराने के लिए आए लोगों को अकारण 14 दिन के लिए जेल भेज दे रहे हैं। इसी तरह तहसीलदार भी मनमानी पर आमादा हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों से कार्य पद्धति...