बदायूं, नवम्बर 24 -- बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने रविवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अधिवक्ताओं की समस्यायें सुनी। इसके साथ ही कहा कि आने वाले बार काउंसिल चुनाव में अपने मत का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता हित सर्वोपरी है। प्रदेश के अधिवक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। गेस्ट हाउस में पाण्डेय ने बार काउंसिल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल उपाध्यक्ष सिविल बार सचिव अरविंद पाराशरी की पुत्री के विवाह में शामिल होने शनिवार को आये थे। मोहित पाण्डेय, नितिन पाठक, प्रभात सक्सेना, अभिषेक उपाध्याय, योगेश यादव, अमित मौर्य, रोहित सक्सेना, संजय शर्मा, विनय पटेल, जितेंद्र शर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...