बलिया, जनवरी 6 -- रसड़ा। तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा की ओर से अधिवक्ताओं ने उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को बारहवें दिन जारी रखा।अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। बताया कि इसके लिए विगत वर्ष में भी आंदोलन किया गया था। मांग पूरी नहीं होने पर एक बार फिर यहां के अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। धरना में पहुंचे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रत्याशी अरविंद तिवारी ने भी इस मांग पर अपना समर्थन दिया है।इस धरना में अधिवक्ता विनोद यादव, सुनील चौरसिया, रविकांत श्रीवास्तव बबलू, देवेन्द्र तिवारी, जमशेद अली, सुबास यादव, अनिल प्रजापति, भानु प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, अजीत ठाकुर, श्रीप्रकाश त्रिपाठी, वीरेन्द्र राम, अमरेंदु सिंह, देवेन...