बलिया, जनवरी 8 -- रसड़ा। कस्बा के मुंसफी मोड़ के पास संचालित उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना 14वें दिन गुरुवार को जारी रहा। वकीलों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान प्रमोद यादव, निश्चल सिंह, सुनील चौरसिया, रविकांत श्रीवास्तव, इनल सिंह, मणिंद्र कांत तिवारी, केशव राम, शैलेश सिंह, कृष्णकांत तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, श्याम बिहारी सिंह, अजीत ठाकुर, संजय राम, अरविन्द यादव, भानुप्रताप सिंह, विजय सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...