रामपुर, मार्च 1 -- बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल और चैंबर तोड़े जाने केप्रस्ताव के विरोध में रामपुर बार एसोसिएशन ने धरने को गति देने के लिए पश्चिमी यूपी के 22 जिलों की बार से सहयोग मांगा है। जिसको लेकर सभी ने सहयोग करते हुए सोमवार से कार्य पर विरत रहने की जानकारी दी है। अधिवक्ता संशोधन बिल और चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का का धरना प्रदर्शन गुरूवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल को तत्काल वापस लिया जाए और जिला बार एसोसिएशन के सामने जो वकीलों के चैंबर्स हैं उनको न तोड़ा जाए। प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबरों को तोड़कर उनके स्थान पर 12 कक्षीय न्यायालय कोर्ट बनाने का प्रस्ताव और अधिवक्ता संशोधन बिल लाने को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.