रुडकी, फरवरी 24 -- लक्सर, संवाददाता। अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच चल रहे विवाद के मामले में एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिन के भीतर पूरे प्रकरण का निस्तारण नहीं होता है तो अगली रणनीति बनाई जाएगी। फिलहाल अधिवक्ताओं ने अपना कार्य बहिष्कार वापस लेते हुए काम पर लौटने का फैसला किया है। गौरतलब है कि आय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था। सोमवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल और इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में लेखपालों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था, जबकि अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...