इटावा औरैया, जनवरी 7 -- जसवन्तनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव अधियापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है। सम्मेलन के अवसर पर कंबल वितरण का विशाल आयोजन भी किया जा रहा है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम समाजसेवी देवेश पचोरी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में शिवपाल सिंह यादव द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा किए जाने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...