लोहरदगा, फरवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड विकास अधिकारी संग्राम मुर्मु ने 11 पंचायत के जनसेवक और किसान मित्रों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र सेन्हा, बदला, बूटी और अलौदी में धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित है। किसान वर्ग के लोग पंजीयन भी करा चुके हैं। लेकिन किसान पंजीयन के बाद भी धान बिक्री नहीं कर रहे हैं। जनसेवक को निर्देश दिया गया कि किसान को जागरूक कर धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बिक्री कराए। सरकार द्वारा धान की राशि एक सप्ताह में भुगतान हो रहा है। किसान मित्र का सहयोग लें। किसान के पास अभी धान है, तो किसान को समझाएं। सरकार को धान दें। समय से भुगतान कराने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.