गढ़वा, जनवरी 13 -- मेराल, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में 56 हजार 400 हेक्टेयर लक्ष्य के विरूद्ध 54 हजार 426 हेक्टेयर में आच्छादन हुआ था। विभाग के अनुसार अबकी साल प्रति हेक्टेयर करीब 33 क्विंटल धान उत्पादन का लक्ष्य है। उस हिसाब से जिलेभर में इस वर्ष 17.96 लाख क्विंटल धान के उत्पादन की उम्मीद है। उसके विरूद्ध दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। धान खरीद के लिए 52 धान क्रय केंद्र की शुरूआत की गई थी। धान की खरीद अगले तीन से चार माह तक होने का निर्देश था। धानक्रय केंद्र शुरू तो किए गए पर कुछ दिनों में ही धानक्रय केंद्र में धान की खरीद बंद कर दी गई। किसानों से धान खरीद के लिए निर्धारित किए गए धानक्रय केंद्रों में मेराल प्रखंड में चार केंद्र भी थे। उनमें गेरूआ, अरंगी, विकताम और मेराल व्यापार मंडल में धानक्रय की व्यवस्था की गई थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.