मधुबनी, दिसम्बर 25 -- मधुबनी । जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा 24 से 28 दिसम्बर तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमीय प्रणाली के प्रभाव तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। जिसके कारण 28 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप बने रहने की संभावना है। सुबह के समय मध्यम से घना कुहासा छाया रह सकता है। आकाश में कहीं-कहीं आंशिक बादल आ सकते है तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.