बोकारो, फरवरी 19 -- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारत माला फेज टू के तहत पेटरवार के आरारी में बन रहे कोलकाता- वाराणसी सिक्सलेन सड़क निर्माण में संथाल समुदाय के लोगों की अधिग्रहण की गई जमीन का एक साल से भी ज्यादा समय से मुआवजा राशि नही मिलने के विरोध में ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य में रोक लगा दी। पुल निर्माण कार्य रोक लगाए दो महीने से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नही किया गया है। आरारी के ग्रामीणों ने कहा कि जब तक जमीन का मुआवजा राशि नही मिल जाता है, तब तक पुल निर्माण कार्य किसी भी हालत में नही होने देंगे। क्या है मामला: आदिवासी बाहुल्य आरारी गांव के श्यामलाल मांझी, हरिचंद मांझी, राम नारायण मांझी, रतन लाल मांझी, सावना मांझी, सूरज नारायण मांझी, शिबू मांझी, रूपा मांझी व लालू टुडू का एक एकड़ ,50 डिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.