सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के नरहा गांव स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहर सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा मोतीहारी शहर के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले हर घर अधिकार सभा में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चलने की अपील की गयी। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के पंचायत अध्यक्षों को अपने साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को चलने की जिम्मेवारी सौंपी गयी। बैठक में अवधेश कुमार सिंह, शंभू शंकर भोला,राम विनोद सिंह, नचिकेता ठाकुर, अच्छेलाल पासवान,महेश राय समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.