बांदा, फरवरी 9 -- बांदा। बदौसा थाने के कुल्लूखेड़ा गांव में युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है । रविवार की रात 20 वर्षीय रोहित पुत्र शिव पूजन सिंह ने जमकर शराब पी। सुबह आंगन के बरामदे में उसका शव पड़ा मिला। सुबह परिजनों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर लमेहटा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार और थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि रोहित नशे का आदी था और अक्सर शराब पीता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...