मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, अजय कुमार पांडेय। विधानसभा चुनावों को लेकर शुक्रवार को मतों की गिनती समाप्त हो गई। इन चुनावों में जहां पूरे प्रदेश में एनडीए ने अप्रत्याशित जीत हासिल की, वहीं मुजफ्फरपुर जिले में नतीजों ने कई मायनों में इतिहास रच दिया है। इस बार के परिणामों ने जहां राजद को अभी तक के सबसे खराब नतीजों से रूबरू कराया, वहीं लोजपा बोचहां में मिली जीत से जिले में अपना खाता खोलने में सफल रही। जबकि कांग्रेस को एक बार फिर से निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, भाजपा अपनी पुरानी स्थिति को बनाए रखने में सफल रही। इस बार के नतीजों ने कई राजनीतिक विश्लेषकों को सोचने के लिए कई आयाम उपलब्ध करा दिए हैं। वे अपने तीरीके से हार-जीत के विश्लेषित में जुट गए हैं। इस बीच आंकड़ें बताते हैं कि राजद भले ही कमजोर हो गया है, लेकिन वह भाजपा के पारू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.