गिरडीह, जुलाई 17 -- देवरी। देवरी में लगातार बारिश होने से भदई फसलों की खेती प्रभावित हो गयी है। जिससे कृषको का मक्का, मूंग, उड़द, अरहर की खेती से वंचित रहना पड़ जाएगा। इस संबंध में कृषक मधु यादव, विजय यादव, शुकर शर्मा, मुख्तार अंसारी, कामेश्वर यादव, गोविंद साव, बाबूलाल हेंब्रम, मुरारी ठाकुर, दीपक साव, धोधो भुला आदि लोगों ने बताया कि धान के साथ मकई की फसल की खेती करते हैं, लेकिन इस साल अत्यधिक बारिश होने से मकई व अन्य भदई फसल की बुआई नहीं हो पायी है। मकई के बीज की बुआई का वक्त निकलता जा रहा है। बताया कि एक सप्ताह तक बीज की फसल के बुआई होने की स्थिति में कृषक भदई फसल की खेती से वंचित हो जाएंगे। एक सप्ताह की अवधि समाप्त होने के बाद मक्का, मूंग, उड़द, अरहर की खेती के लिए बुआई करने पर रबी फसल के सीजन में आलू खेती प्रभावित हो जाएगी। पंस सदस्य पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.