लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। रियल इस्टेट कंपनी ड्रीम्ज इंफ्रा वेंचर्स ने निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से करीब पौने बारह लाख रुपये हड़प लिए। मुनाफा न मिलने पर पीड़ित ने मूल रकम वापस मांगी तो चेक दिया। चेक के बाउंस होने पर उसने कंपनी के लोगों से संपर्क किया। आरोप है कि प्रबंधक आजकल करते हुए उन्हें टरकाने लगा। इसके बाद पीड़ित ने डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल से शिकायत की। पुलिस ने प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-सी वन निवासी रामचंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018 में अवध हॉस्पिटल स्थित ड्रीम्ज इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में संपर्क किया। वहां उनकी मुलाकात कंपनी के प्रबंधक समीर शेख, उप प्रबंधक शमीम अहमद और निदेशक रियासत अली से हुई। आरोपियों ने एक प्रोजेक्ट में निवेश करने को कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.