सोनभद्र, दिसम्बर 27 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के काली मंदिर बस स्टैंड निवासी एक युवक अधिक मुनाफे के चक्कर में पांच लाख 88 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसने यह धनराशि लोन लेकर लगाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर बस स्टैंड निवासी श्रवण कुमार यादव नें पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि माह अगस्त 2025 में एक मोबाइल नंबर व्हाट्सएप पर साइबर ठगों ने एक ग्रुप नेटवर्क में जोड़ दिया। इसमें कई लोग जुड़े हुए थे। वे कम पैसा लगाकर अधिक मुनाफा का स्क्रीनशॉट शेयर करते थे। लालच में आकर उसने भी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में अलग-अलग समय पर कुल पांच लाख 88 हजार रुपए डाल दिया। इसके बाद उसका पैसा होल्ड कर दिया गया। पैसा होल्ड कर हमको डराया धमकाया गया। बताया कि उसने...