अल्मोड़ा, दिसम्बर 19 -- एसएसजे में छात्रों ने शुक्रवार को कुलसचिव को ज्ञापन भेजा। कहा कि एलएलबी में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में छात्रों से काफी अधिक फीस वसूली जाती है। कई छात्रों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से वह प्रवेश लेने में भी असमर्थ हो जाते हैं। छात्रों ने स्ववित्तपोषित में भी शुल्क रेगुलर सीटों के समान ही करने की मांग की। यहां शिवम पंत, पवन सिंह गैड़ा, संजू सिंह, भरत सिंह नेगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...