गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद। चौधरी मोड़ स्थित ओपुलेंट मॉल के बाहर नगर निगम की पार्किंग में वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा रही थी। 40 की जगह 50 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था। इसका वीडियो वायल हुआ। इसके बाद निगम ने नोटिस जारी कर ठेकेदार से जवाब मांगा है। नगर निगम ने मॉल के बाहर पार्किंग का ठेका 28 अगस्त से एक साल के लिए दिया है। पार्किंग में अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। पिछले दिनों अतिरिक्त पार्किंग शुल्क वसूलने का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। निगम के पार्किंग प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया 15 दिसंबर को पार्किंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि ठेकेदार निर्धारित दरों से ज्यादा की वसूली मनमाने तरीके स...