बलरामपुर, दिसम्बर 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। सरयू नहर में छोड़े गए पानी के तेज बहाव से बांध कट गया। जिसके कारण सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों की सैकड़ो बीघे गेहूं व अन्य फैसल के खेत जलमग्न हो गए। गांव के आसपास भी पानी भर गया। इसकी शिकायत किसानों एसडीएम सदर से की है। ललिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इटैहिया, बनघुसरी, पहरूय्या एवं अम्बरनगर गांवों से जुड़े खेतों में पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार भोर सरयू नहर से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण नाले का दबाव बढ़ गया जिससे बनघुसरी -इटैहिया मार्ग के पास हेंगहा नाले का बांध टूट गया। इसके चलते आसपास के खेतों में तेजी से पानी भर गया और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसान अशरफ, असगर, अय्युब, इब्राहिम, रिजवानुर्रहमान, इनामुल्ला, आशिफ, अकरम, रमजान, जिया अशरफ, जहांगीर, जुबैर ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.